ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Saturday, 03 October 2026

बेकार वस्तुओं से तैयार की शानदार सजावटी दीवार, पीएम श्री गर्ल्स स्कूल ने जीता पहला पुरस्कार

बेकार वस्तुओं से तैयार की शानदार सजावटी दीवार, पीएम श्री गर्ल्स स्कूल ने जीता पहला पुरस्कार

फाजिल्का। नगर परिषद द्वारा करवाई गई ‘स्वच्छता ही सेवा’ मुहिम के तहत स्थानीय पीएम श्री गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में पहला स्थान हासिल किया है।

स्कूल की अध्यापिकाओं सुमिला, तेजकिरण और मोनिका के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में छात्राओं द्वारा बेकार पड़ी वस्तुओं (वेस्ट मटीरियल) का उपयोग करके तैयार की गई आकर्षक सजावटी दीवार को निर्णायकों द्वारा सर्वश्रेष्ठ चुना गया।