Friday, 02 October 2026
Punjab
Fazilka News :- चंडीगढ़ में शिक्षकों पर पुलिस कार्रवाई, महिला शिक्षकों की चुनरी खींचने और पगड़ियां उतारने का आरोप
फाजिल्का, : चंडीगढ़ के सेक्टर-39ए में आज मनीष सिसोदिया की कोठी के सामने 180 ईटीटी शिक्षक अपनी भर्ती में क्लर्क द्वारा की गई कथित धांधली के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की शह पर पुलिस ने शिक्षकों के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और खींचतान की तथा उन्हें जबरन उठाकर बसों में डालकर हिरासत में लिया।
यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि महिला शिक्षकों के साथ बदसलूकी की गई, उनकी चुनरियां खींची गईं और कपड़े फाड़े गए। वहीं पुरुष शिक्षकों की पगड़ियां उतारने का भी आरोप लगाया गया।
गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन के नेताओं परमजीत सिंह शोरे वाला, भगवंत भठेजा, निशांत अग्रवाल, अमनदीप सिंह, राज कुमार खत्री, परमजीत सिंह ममूखेड़ा, राजीव कुमार, ओम प्रकाश, शगन लाल, सतपाल सिंह, सुखविंदर सैनी, विजय कुमार, रविंदर कुमार और विनय कुमार आदि ने कहा कि वर्ष 2018 की भर्ती में हुई धांधली शिक्षा और वित्त सचिव की रिपोर्टों में साबित हो चुकी है। इसके बावजूद शिक्षा मंत्री बैंस और वित्त मंत्री चीमा कथित तौर पर दोषी क्लर्क को बचा रहे हैं।
यूनियन नेताओं ने कहा कि जब तक इन 180 ईटीटी शिक्षकों को इंसाफ नहीं मिलता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।