ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Thursday, 01 October 2026

Fazilka News :- डॉ. मोहन सिंह देओल को उपप्रधान, डॉ. चंद सिंह और ओम प्रकाश कटारिया सेक्रटरी बनाया गया

Fazilka News :- डॉ. मोहन सिंह देओल को उपप्रधान, डॉ. चंद सिंह और ओम प्रकाश कटारिया सेक्रटरी बनाया गया

फाजिल्का: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन, फाजिल्का ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट परवीन धनजू ने संगठन एवं समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए उनका सम्मान किया। कार्यकारिणी विस्तार के तहत डॉ. मोहन सिंह देओल को उपप्रधान, जबकि डॉ. चंद सिंह और ओम प्रकाश कटारिया को सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। अध्यक्ष एडवोकेट परवीन धनजू ने कहा कि फाउंडेशन समाजसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता अभियान तथा जनहित के विभिन्न कार्यों में निरंतर सक्रिय है और संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को उनकी सेवाओं एवं योगदान के आधार पर जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में कार्य करने वाले प्रत्येक सदस्य का सम्मान करना फाउंडेशन की प्राथमिकता है। इसी सोच के तहत सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता और कार्यशैली के अनुरूप दायित्व दिए गए हैं, ताकि फाउंडेशन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने फाउंडेशन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा समाजहित और जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देंगे। इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।