Friday, 25 September 2026
Punjab
Fazilka News-:फाजिल्का में बदमाशों के हमले में बाजार का चौकीदार गंभीर: व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया रोष, बोले- आरोपी नहीं पकड़े तो डीसी को देंगे दुकानों की चाबियां
फाजिल्का- फाजिल्का में स्थानीय गीता भवन मार्केट में बुधवार रात एक चौकीदार पर बाइक सवार बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उसको गंभीर हालत में बठिंडा एम्स रेफर किया गया है। इस हमले को लेकर दुकानदारों में रोष फैल गया। उन लोगों ने दुकानें बंद करके प्रदर्शन किया और पुलिस से सख्त कार्रवाई तथा सुरक्षा बढ़ाने की अपील की। दुकानदार के मुताबिक मंदिर के पुजारी का रात को पौने एक बजे फोन आया कि चौकीदार पर धारदार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया गया है। इसके बाद वे लोग पहुंचे। जानकारी करने पर पता चला कि बाइक पर आए कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। धारदार हथियारों से बुरी तरह से घायल चौकीदार को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे बठिंडा एम्स रेफर कर दिया है।
दुकानबंद करके डीसी और एसपी को चाबी देंगे
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक गुलबद्धर ने कहा कि चौकीदारों पर कई बार हमला हो चुका है। प्रधान ने कहा कि शहर की कानून व्यवस्था सही नहीं हुई तो शहर की दुकान बंद कर चाबियां डीसी और पुलिस को सौंप दी जाएगी। जिसपर वह अपने व्यापारियों के साथ अस्पताल पहुंचे तो चौकीदार की हालत गंभीर थी।
जिसे प्राइवेट एंबुलेंस के जरिए बठिंडा एम्स में रेफर करते हुए भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। व्यापारियों के मुताबिक चौकीदार के गले पर धारदार हथियार से वार किया गया। जिससे उसका काफी रक्त बह गया था। इसके बाद अब व्यापारियों में रोष पाया जा रहा है।सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस फोर्स डीएसपी बीएस रंधावा ने कहा कि बीती रात बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने धारदार हथियारों से चौकीदार पर हमला कर दिया । जिस मामले पर इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस जांच में जुटी हुई है।