ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Friday, 25 September 2026

Fazilka News-:फाजिल्का में चौकीदार पर हमले के 3 आरोपी अरेस्ट:पड़ोसी निकला वारदात का मास्टरमाइंड; फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की रेड

Fazilka News-:फाजिल्का में चौकीदार पर हमले के 3 आरोपी अरेस्ट:पड़ोसी निकला वारदात का मास्टरमाइंड; फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की रेड

फाजिल्का: फाजिल्का के घंटाघर चौक के पास कपड़ा मार्केट में चौकीदार पर हमला करने के मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटों में ट्रेस कर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।
मामले में शामिल चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हमले के पीछे रंजिश सामने आई है। फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि 23 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे कपड़ा मार्केट में ड्यूटी कर रहे पाला सिंह पुत्र जंगीर सिंह निवासी कौड़ियांवाली पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था।
कई टीमों ने की जांच


हमले में वह घायल हो गया। उसके बयान पर थाना सिटी फाजिल्का में 24 सितंबर को केस दर्ज किया गया।जांच के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित कीं। तकनीकी जांच और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से वारदात में शामिल सात आरोपियों की पहचान की गई।
इनमें अजयपाल सिंह उर्फ विक्की निवासी श्री मुक्तसर साहिब, हाल कौड़ियांवाली, मनीष निवासी कौड़ियांवाली और सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख्खा निवासी वन वाला को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।
पड़ोसी से विवाद के बाद रची साजिश
पुलिस के मुताबिक, पाला सिंह का कुछ दिन पहले अपने पड़ोसी नवजोत सिंह उर्फ अर्श से विवाद हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया है कि इसी रंजिश के चलते नवजोत ने साथियों के साथ मिलकर हमला किया।
पुलिस ने नवजोत सिंह उर्फ अर्श, मनीष सिंह, गग्गू सिंह और प्रभु समेत चार अन्य आरोपियों को भी ट्रेस कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।