ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Sunday, 04 October 2026

Fazilka News-: गॉडविन पब्लिक स्कूल घल्लू में ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां-2026’ के जिला स्तरीय बॉक्सिंग मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न

Fazilka News-: गॉडविन पब्लिक स्कूल घल्लू में ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां-2026’ के जिला स्तरीय बॉक्सिंग मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न

-शतरंज, सॉफ्टबॉल और बॉक्सिंग मुकाबलों की मेजबानी कर रहा गॉडविन पब्लिक स्कूल, घल्लू

 फाजिल्का: पंजाब सरकार एवं खेल विभाग की ओर से करवाए जा रहे ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत गॉडविन पब्लिक स्कूल घल्लू में जिला स्तरीय मुकाबले करवाए जा रहे हैं। स्कूल को शतरंज, सॉफ्टबॉल और बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं की मेजबानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शतरंज और सॉफ्टबॉल के मुकाबलों के बाद अब स्कूल में जिला स्तरीय बॉक्सिंग मुकाबले भी करवाए गए।

इस बारे जानकारी देते हुए विद्यालय के डी.पी. मोहित सर ने बताया कि विद्यालय में शतरंज और सॉफ्टबॉल के जिला स्तरीय मुकाबले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर 2026 को लड़कों के अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21-30 वर्ष एवं 31-40 वर्ष आयु वर्ग के मुकाबले करवाए गए जिनकी शुरुआत मैनेजिंग कमेटी मैंबर मैडम लखविंद्र कौर बराड़, मैनेजिंग कमेटी मैंबर एडवोकेट मनिंद्र सिंह सरां और प्रिंसिपल अभिलेख शर्मा द्वारा करवाई गई। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें पूरे अनुशासन एवं खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। बॉक्सिंग मुकाबलों में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आज  3 अक्टूबर  को लड़कियों के अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21-30 वर्ष एवं 31-40 वर्ष आयु वर्ग के बॉक्सिंग मुकाबले करवाए गए।

इस मौके पर मैनेजिंग कमेटी मैंबर मैडम लखविंद्र कौर बराड़ ने कहा कि गॉडविन पब्लिक स्कूल घल्लू को जिला स्तरीय मुकाबलों की मेजबानी का अवसर मिलना स्कूल के लिए गर्व की बात है। ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां’ जैसे आयोजन बच्चों और युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करती है। उन्होंने पंजाब सरकार, पंजाब खेल विभाग, डिप्टी कमिश्नर फाजिल्का तथा जिला खेल अधिकारी का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

इस मौके पर मैनेजिंग कमेटी मैंबर एडवोकेट मनिंद्र सिंह सरां ने कहा कि स्कूल के लिए यह गर्व की बात है कि उसे जिला स्तरीय खेल मुकाबलों की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं। प्रिंसिपल अभिलेख शर्मा द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई।