ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Monday, 12 October 2026

Fazilka News-:हॉकी चंडीगढ़ के अध्यक्ष करण गिलहोत्रा को मिला ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’

Fazilka News-:हॉकी चंडीगढ़ के अध्यक्ष करण गिलहोत्रा को मिला ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’

चंडीगढ़। हॉकी चंडीगढ़ के अध्यक्ष करण गिलहोत्रा को खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, हॉकी को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया। ‘कर हर मैदान फतेह’ के मंच पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने करण गिलहोत्रा के खेलों के प्रति योगदान की सराहना करते हुए उन्हें अन्य संस्थाओं में भी नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमउम्र होने के नाते करण युवाओं की समस्याओं और चुनौतियों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं और उनके समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

चंडीगढ़ की हॉकी में लंबे समय से मजबूत पहचान रही है। शहर के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। ऐसे में हॉकी को नई पीढ़ी के बीच लोकप्रिय बनाने, उभरती प्रतिभाओं को अवसर देने और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने में खेल संगठनों की भूमिका अहम है।

करण गिलहोत्रा को मिला यह सम्मान हॉकी के विकास और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों को रेखांकित करता है। उम्मीद है कि इस उपलब्धि से शहर के युवा खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने की प्रेरणा मिलेगी