ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Thursday, 17 September 2026

Fazilka News-:खुईखेड़ा में मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा बस नहीं चली, इंतजार के बाद लौटे श्रद्धालु

Fazilka News-:खुईखेड़ा में मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा बस नहीं चली, इंतजार के बाद लौटे श्रद्धालु

फाजिल्का। जिले के गांव खुईखेड़ा में मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत रवाना होने वाली बस के ऐन मौके पर नहीं चलने से श्रद्धालुओं को निराशा का सामना करना पड़ा। यात्रा सूची में शामिल लोग तय समय पर गांव के बस स्टैंड पर पहुंचे, लेकिन काफी इंतजार के बाद बस न चलने की जानकारी मिली। इसके बाद श्रद्धालु रोष जताते हुए घरों को लौट गए।

स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह और हरभजन सिंह ने बताया कि बस एक दिन पहले देर रात गांव में पहुंच चुकी थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर राजनीतिक रंजिश और गुटबाजी के कारण यात्रा को रोका गया। उन्होंने कहा कि यदि यात्रा नहीं करवाई जानी थी तो श्रद्धालुओं को पहले से सूचित किया जाना चाहिए था।

मामले पर विवाद बढ़ने के बाद गांव के सरपंच बलराम फौजी ने राजनीतिक रंजिश के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने बताया कि बस में तकनीकी खामी आ गई थी, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से उसे वापस भेजना पड़ा।

सरपंच ने कहा कि इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक से बातचीत हो चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही गांव से एक के बजाय दो बसें तीर्थयात्रा के लिए रवाना की जाएंगी, ताकि कोई श्रद्धालु वंचित न रहे।