ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Saturday, 03 October 2026

Fazilka News-: मलोट रोड पर रफ्तार का कहर! कार-मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर

Fazilka News-: मलोट रोड पर रफ्तार का कहर! कार-मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर

फाजिल्का। मलोट रोड पर मच्छी मार्केट के नजदीक शुक्रवार को कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल चालक सोना सिंह निवासी गांव मुहार सोना के दोनों पैर टूटने की सूचना है। हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी और इसी कारण मोटरसाइकिल को टक्कर लगी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

घायल ने कहा—अपनी साइड पर जा रहा था, सामने से आकर मारी टक्कर

घायल सोना सिंह ने बताया कि वह अपनी साइड पर मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

 

कार चालक बोला—मोटरसाइकिल अचानक सामने आई

वहीं कार चालक संदीप सिंह ने हादसे के संबंध में अलग पक्ष रखते हुए बताया कि मोटरसाइकिल अचानक उसके सामने आ गई, जिसके कारण दुर्घटना हुई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हादसे का वास्तविक कारण पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।