Saturday, 03 October 2026
Punjab
Fazilka News-: नशा मुक्ति अभियान के तहत कोयल खेड़ा में विशेष कार्यक्रम
फाजिल्का: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोयल खेड़ा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की ओर से नशा विरोधी मुहिम के लिए हलका स्पीकर नियुक्त किए गए संदीप सिंह भट्टी ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने तथा युवाओं को खेलों और स्वस्थ गतिविधियों से जोड़ने की अपील की।
इस मौके पर संदीप सिंह भट्टी ने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए सरकार के साथ-साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है। जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नशे के खिलाफ सहयोग करेगा, तभी इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए उन्हें खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना बेहद जरूरी है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से नशा विरोधी अभियान में अधिक से अधिक सहयोग देने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।
कार्यक्रम में सरपंच श्री माला सिंह, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अमित रणवा, सुखा चेयरमैन, ब्लॉक समिति सदस्य मंगल सिंह सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।