Monday, 14 September 2026
Punjab
लाला जगत नारायण एजुकेशन कॉलेज जलालाबाद में शहीद लाला जगत नारायण का 45वां बलिदान दिवस मनाया
जलालाबाद। स्थानीय लाला जगत नारायण एजुकेशन कॉलेज में शहीद लाला जगत नारायण का 45वां बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन, स्टाफ और विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन अशोक अनेजा, प्रधान प्रदीप चुघ, कैशियर चंद्र शेखर, शिक्षाविद् गुरबश खुराना और प्रिंसिपल डॉ. नीतिका की अगुवाई में किया गया।
संघर्ष और सेवा का प्रेरक जीवन
अशोक अनेजा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लाला जगत नारायण ने अपना पूरा जीवन संघर्ष और सेवा में व्यतीत किया। उन्होंने कहा कि लाला जगत नारायण कॉलेज के प्रेरणास्रोत हैं और संस्थान उनके नाम पर संचालित हो रहा है।
उन्होंने