ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Monday, 14 September 2026

नवा सलेमशाह में आम आदमी पार्टी को समर्थन, 20 से 25 परिवार पार्टी में शामिल

नवा सलेमशाह में आम आदमी पार्टी को समर्थन, 20 से 25 परिवार पार्टी में शामिल

फाजिल्का। गांव नवा सलेमशाह में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह के दौरान 20 से 25 परिवारों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने का दावा किया गया। पार्टी नेताओं के अनुसार, कुछ समय से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं और परिवारों से बातचीत कर उनकी शिकायतों का समाधान किया गया, जिसके बाद उन्होंने दोबारा पार्टी के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने का भरोसा दिया।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के जनहित एवं विकास कार्यों से प्रभावित होकर पारंपरिक राजनीतिक दलों का साथ छोड़ने की बात कही। पार्टी की ओर से नए और पुनः जुड़े कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।

हर कार्यकर्ता को सम्मान देने का भरोसा

नेताओं ने कहा कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है और उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना तथा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य एवं सरपंच यूनियन के अध्यक्ष संदीप सिंह भट्टी, कुलजिंदर सरपंच, बच्चन सरपंच, बलजिंदर प्रधान, राजेश सरपंच और हरजीत सिंह सरपंच विशेष रूप से उपस्थित रहे।