Tuesday, 15 September 2026
Punjab
पूर्व विधायक आवला और पूर्व नगर कौंसिल प्रधान विक्की चौधरी ने सेठी परिवार से जताया शोक
जलालाबाद, 14 सितंबर। डॉ. आर.के. सेठी की धर्मपत्नी किरण सेठी के निधन पर पूर्व हलका विधायक रमिंदर सिंह आवला और पूर्व नगर कौंसिल प्रधान विकासदीप विक्की चौधरी ने सेठी परिवार के घर पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया।
इस दौरान दोनों नेताओं ने परिवार के सदस्यों के साथ दुख साझा किया और उन्हें इस कठिन समय में हौसला बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि जीवन में परमात्मा के भाणे को स्वीकार करना पड़ता है। उन्होंने दिवंगत किरण सेठी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।