ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Thursday, 22 October 2026

रेडिएंट पब्लिक स्कूल के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय मुकाबलों में जीते कांस्य पदक

रेडिएंट पब्लिक स्कूल के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय मुकाबलों में जीते कांस्य पदक

माहूआणा बोदला। रेडिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माहूआणा बोदला के विद्यार्थियों ने ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां’ के तहत आयोजित ताइक्वांडो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीते।

प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा कमल कंबोज ने अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया, जबकि धर्मवीर सिंह ने अंडर-17 लड़कों के वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर स्कूल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. पंकज जी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल की प्रिंसिपल नीतू सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि स्कूल के लिए गर्व की बात है। पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेना भी जरूरी है, क्योंकि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, हौसला और जीतने की भावना पैदा करते हैं।

स्कूल की अकादमिक इंचार्ज डॉ. गुरवीन कौर ने कहा कि इस उपलब्धि से स्कूल का मान बढ़ा है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देती हैं।

इस दौरान ताइक्वांडो कोच अमनदीप सिंह के मार्गदर्शन की भी सराहना की गई। स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल और समस्त स्टाफ ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।