ePaper Reading mode

Punjab Patrika ePaper

Friday, 23 October 2026

दुख निवारण श्री बालाजी धाम में शरद पूर्णिमा महोत्सव 25 अक्टूबर काे

दुख निवारण श्री बालाजी धाम में शरद पूर्णिमा महोत्सव 25 अक्टूबर काे

फाजिल्का, 23 अक्टूबर (): दुख निवारण श्री बालाजी धाम, फाजिल्का में शरद पूर्णिमा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मोदी की अगुवाई में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में भजन संध्या, हवन-यज्ञ, सामूहिक सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


मंदिर कमेटी के महासचिव नरेश जुनेजा ने बताया कि 25 अक्टूबर, रविवार को रात 8 बजे से ‘एक शाम बालाजी के नाम’ भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इसमें हरियाणा के फरीदाबाद की प्रसिद्ध भजन गायिका वंशिका शर्मा बालाजी के भजनों का गुणगान करेंगी। भजन संध्या बालाजी की इच्छा तक जारी रहेगी। महोत्सव के दूसरे दिन 26 अक्टूबर, सोमवार को सुबह 8 से 9 बजे तक शरद पूर्णिमा हवन-यज्ञ होगा। इसके बाद सुबह 10 से 11:30 बजे तक सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। सुबह 11:30 बजे आरती के बाद बालाजी का भंडारा लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए केसर दूध, मिठाई, खीर और फलों का प्रसाद वितरित करने के साथ लंगर सेवा भी की जाएगी। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को महोत्सव में शामिल होकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का निमंत्रण दिया गया है। महोत्सव के आयोजन में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मोदी, अश्वनी मोदी, केशव मोदी, महासचिव नरेश जुनेजा, असीम जुनेजा, सुरेंद्र बजाज नीटा, अश्वनी बांसल, नरेश अरोड़ा, राकेश धवन, भारत भूषण गर्ग, अशोक चुचरा, किरण चोपड़ा, अमन डोडा, सुभाष बांसल, नरेश बांसल, ओमप्रकाश दावड़ा, सोनू दावड़ा, ओमप्रकाश सचदेवा, प्रोफेसर आरसी बत्रा, सुरेंद्र धूड़िया, शशि धूड़िया, नीलम सचदेवा, रानी धवन, अंजलि धवन, पंकज मोदी, अनु धूड़िया, कैलाश बांसल, बिहारी लाल गुप्ता, विनोद नारंग, कामना भंडारी, मनोज अरोड़ा, दिनेश मोदी और विपन वाट्स सहित अन्य श्रद्धालु द्वारा सहयोग किया जा रहा है।