Skip to content

वायुसेना के जवान गौरव तंवर ने पठानकोट से लाइव होकर सैंटर में पढ़ने वाले बच्चों संग मनाया जन्मदिन।

वायुसेना के जवान गौरव तंवर ने पठानकोट से लाइव होकर सैंटर में पढ़ने वाले बच्चों संग मनाया जन्मदिन।
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का - भारत की सीमा के प्रहरी पठानकोट वायु सेना में कार्यरत सेना के जवान गौरव तंवर ने अपने जन्मदिन पर नौजवान समाज सेवा संस्था द्वारा संचालित निशुल्क शिक्षा मिशन ट्यूशन सैंटर में पढ़ने वाले बच्चों संग अपना जन्मदिन मनाया। 

संस्था के पंजाब अध्यक्ष लवली वाल्मीकिन ने बताया कि गौरव तंवर संस्था के पंजाब महासचिव विनय परवाना जी के रिश्तेदार हैं जो इस समय पठानकोट सरहद पर वायुसेना में तैनात हैं गौरव तंवर जी काफी समय से संस्था को मंथली सहयोग करते आ रहे हैं आज जन्म दिन पर उन्होंने इच्छा जाहिर की मैं सैंटर के बच्चों के संग खुशीयां बांटना चाहता हूं आज उनकी तरफ से बच्चों में पिज्जा,फ्रूटी ,व अन्य खाद्य सामग्री पार्टी बच्चों संग आनलाइन होकर मनाई व संस्था को 1100 सौ रूपये भैंट किए हम गौरव तंवर जी तहदिल से धन्यवाद करते हैं जो देश की सेवा के साथ साथ समाज सेवा में भी अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं

इस मौके पर श्री तंवर ने कहा मैं पिछले पांच सालों से संस्था को फालो कर रहा हूं नौजवान समाज सेवा संस्था लगातार सराहनीय कार्य कर रही है मैं हमेशा संस्था को सहयोग करता रहूंगा।

संस्था के सभी सदस्य व सैंटर के बच्चों ने गौरव तंवर को जन्मदिन की बधाई दी व उनकी लम्बी उम्र की कामना की ।