Skip to content

जीप के नहर में गिर जाने से जीप सवार पति- पत्नी की मौत

जीप के नहर में गिर जाने से जीप सवार पति- पत्नी की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिलका--(दलीप दत्त)- अरनीवाला रोड पर गांव इस्लाम वाला के बस अड्डे पर पड़ते पुल के पास एक जीप के नहर में गिर जाने से जीप सवार पति- पत्नी की मौत हो गई। जब कि उन के पुत्र को गांव वासियों ने बचा लिया। मिली जानकारी अनुसार जसमत सिंह पुत्र धीरजपाल सिंह निवासी इस्लाम वाला उम्र करीब 36 साल जो कि मलोट की तरफ से अपनी जीप में अपनी पत्नी रुपिन्दर कौर और करीब 15 साला पुत्र अभी के साथ सवार हो कर गांव को आ रहा था। जब वह अपने गांव के बस अड्डे के पास पहुंचा तो उस की जीप दूसरी साईड पर जा कर गंग कैनाल में गिर पड़ी। जसमत सिंह का पुत्र अभी नहर में बुर्जी के साथ जा गिरा और उसे बुर्जी की स्पोट मिल जाने कारण वह नहर के पानी के बहाव में आगे बह जाने से बचाव हो गया। बस अड्डे और मौजूद लोगों की तरफ से अभी को बचाव लिया और गांव के नौजवानों की तरफ से नहर में डूबे पति पत्नी की तलाश की गई और करीब आधे घंटे बाद में दोनों को जीप समेत नहर में से निकाल लिया। जिन को फाजिल्का अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों को मृतक घोषित कर दिया गया। पति - पत्नी की मौत बाद में उन की लाश का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।