Skip to content

Yash Chopra के डूबते करियर में फरिश्ता बनकर आईं श्रीदेवी कंपनी बंद करने की आ गई थी नौबत

Yash Chopra के डूबते करियर में फरिश्ता बनकर आईं श्रीदेवी कंपनी बंद करने की आ गई थी नौबत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नई दिल्ली(पंजाब वार्ता ब्यूरो)- यश चोपड़ा ने ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा से लेकर कलरफुल सिनेमा तक में रोमांस का जादू बिखेरा। 1959 में अपनी खुद की कंपनी 'यशराज स्टूडियो' शुरू करने वाले यश चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। यश चोपड़ा के सफल करियर के बारे में तो हम सभी जानते हैं, लेकिन ये बात शायद कम लोगों को ही पता होगी कि एक समय ऐसा था, जब यश चोपड़ा के कंपनी का दिवाला निकल गया था। जब यश चोपड़ा के करियर का सबसे बुरा दौर आया था, तो उस दौरान श्रीदेवी ने उनकी जिंदगी में फरिश्ता बनकर एंट्री ली थी। बॉलीवुड एक ऐसी जगह है, जहां इंसान का समय बदलने में देर नहीं लगती और ऐसा ही कुछ हुआ यश चोपड़ा के साथ भी। हाल ही में आदित्य चोपड़ा नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज 'द रोमांटिक्स' में यश चोपड़ा के करियर से जुड़े कई खुलासे किए। इस सीरीज के पहले एपिसोड में ये बताया गया कि बॉलीवुड में एक समय ऐसा आया था, जब रोमांटिक्स फिल्में छोड़कर लोग एक्शन फिल्मों की तरफ भाग रहे थे। यश चोपड़ा ने श्रीदेवी के साथ फिल्म चांदनी में काम किया था। जब उन्होंने शुरुआत में ये रोमांटिक फिल्म बनाई तो उन्हें खूब ताने मिले, लोगों ने उन्हें ये तक कहा कि गाने बहुत ज्यादा है फिल्म में, ये फिल्म नहीं चलेगी। जब ये फिल्म थिएटर में आई, तो 'चांदनी' सिर्फ ब्लॉकबस्टर ही नहीं हुई, बल्कि ऑडियंस श्रीदेवी की तारीफ करते हुए नहीं थके। आपको बता दें कि चांदनी में श्रीदेवी के साथ विनोद खन्ना और ऋषि कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।