Skip to content

तहसील स्तरीय धरना कल जिला पटवार यूनियन प्रधान-:सुभाष चंद्र

तहसील स्तरीय धरना कल जिला पटवार यूनियन प्रधान-:सुभाष चंद्र
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिलका-(दलीप दत्त)- दी रेवेन्यू पटवार यूनियन जिला फाजिल्का ने मागों को लेकर एक मांगपत्र गत दिवस डीसी को सौंप था। लेकिन उस मांगपत्र पर जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई गौर न किए जाने के रोष स्वरूप पटवारी सरकारी योजनाओं जिसमें सरकारी तामील, सरकारी बैठकों, रिक्वरी और इसके साथ आटा दाल के फार्म आदि भरने का बहिष्कार कर दिया है।

यूनियन के प्रधान पटवारी सुभाष चंद्र ने कहा कि इतना कुछ होने के बावजूद प्रशासन उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं कर रहा। इसलिए संगठन ने जिला कार्यकारिणी के आह्वान पर 24 फरवरी से तहसील स्तरीय धरने लगाने जा रही है। शुक्रवार 24 फरवरी को पटवार वर्क स्टेशन फाजिल्का में एक रोष धरना सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक दिया जाएगा। इस मौके पर महासचिव पटवारी अमनदीप, कोषाध्यक्ष पटवारी संजय कुमार व यूनियन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।