Skip to content

गांव अरनी वाला में शराब उधार न देने के चलते की गई ठेके के संचालक की पिटाई

गांव अरनी वाला में शराब उधार न देने के चलते की गई ठेके के संचालक की पिटाई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जलालाबाद/फाजिलका-(दलीप दत्त)-  जलालाबाद हल्के के गांव अरनीवाला में शराब न उधार देने के चलते ठेके के संचालक की पिटाई कर दी गई। जिसे जख्मी हालत में फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती ने दीपक सेतिया वासी अरनीवाला शेख सुभान ने बताया कि वह शराब की ब्रांच अरनीवाला में चलाता है। एक व्यक्ति उसके पास आया और शराब का पौवा मांगा गया। जब उसके द्वारा शराब दी गई तो वह कहने लगा कि वह पैसे बाद में देगा जिसको लेकर विवाद हो गया और उसके द्वारा ईटें चलानी शुरू कर दी गई जिसके चलते वह जख्मी हो गया। उसने बताया कि उसके पास इस मामले की सीसीटीवी फुटेज भी है। जख्मी होने के बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। उसने बताया कि इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने कहा कि उनकी पास बयान लेने के लिए कोई बंदा नहीं है। उसने इस मामले में इंसाफ की मांग की है।