Skip to content

फाजिल्का प्रेस क्लब (रजि )की अहम बैठक संप्पन

फाजिल्का प्रेस क्लब (रजि )की अहम बैठक संप्पन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
फाजिलका-(दलीप दत्त)-फाजिल्का प्रेस क्लब रजि. की एक अहम बैठक क्लब के चेयरमैन डा. कपिल त्रिखा के प्रतिष्ठान पर प्रधान दविंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में संपन हुई । जानकारी देते महासचिव जलेश ठठई लक्की ने बताया कि बैठक में पत्रकारों को फील्ड में आ रही मुश्किलों के अलावा अन्य मुद्दों पर विचार- विमर्श किया जाएगा। प्रधान दविंद्रर पाल सिंह ने कहा सभी सदस्यों को अपनी कलम के जरिए सरहदी इलाके की समस्यों और समाज में फैली कुरीतियों को प्रमुखता से उठा जनता के हित में प्रसाशन तक पहुंचाने का प्रयास करें। चेयरमैन डॉ कपिल त्रिखा ने कहा की पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। इसीलिए लोगों के बने विश्वास मुताबिक फेक और फर्जी खबरों को दरकिनार कर अपनी स्वच्छ और निर्भीक पत्रकारिता के जरिए असल खबरे जनता तक पहुंचा अपना फर्ज बखूबी निभाएं। महासचिव लक्की ठठई ने सभी सदस्यों का बैठक में शमिल होने का आभार व्यक्त किया। इस मोके पर सरंक्षक लीलाधर शर्मा , वरिष्ठ उपप्रधान अमृत सचदेवा ,अशोक कामरा ,अमरजीत शर्मा ,मनोज नागपाल , संदीप अब्रोल ,रुपेश बंसल ,गुलशन अनेजा ,प्रदीप राजपूत ,प्रेम डूमड़ा ,राजन कुक्कड़,मोहित गिल्होत्रा ,आदि सदस्य मौजूद थे