Skip to content

अश्लील वायरल काल रिकॉर्डिंग चर्चा में,

अश्लील वायरल काल रिकॉर्डिंग चर्चा में,
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
फाजिल्का - (दलीप दत्त)-बच्चे देश का भविष्य होते हैं सरकार द्वारा यह नारा दिया जाता है और यदि भविष्य को संवारने वाला खुद ही भविष्य को अंधकार में डुबो देने वाला काम करें तो बच्चे का भविष्य क्या होगा । फाजिल्का में पिछले दो-तीन दिनों से फाजिल्का में स्कूल आफ एमीईनेस (School of eminence) के एक प्रिंसिपल एवं महिला की आपस में अश्लील बातें करने की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। धार्मिक ग्रंथो में लिखा है कि बच्चे के के भविष्य में आगे बढ़ाने और बच्चे के माता पिता के बाद अगर किसी का नाम आता है तो वह होता है (गुरु) अध्यापक का जिसके हाथ में देश का भविष्य होता है अगर स्कूल में ही ऐसा कार्य होगा तो देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में न रह कर ऐसे लोगो के हाथ में चला जायेगा जो शायद आजादी से पहले होने वाले जुल्मों से बदत्तर होगा। ऐसी ही फाजिल्का के एक स्कूल आफ एमीईनेस (School of eminence) के  प्रिंसिपल एवं महिला की ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब फैल रही है और फाजिल्का का सरकारी स्कूल खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं जिसकी चर्चा शहर में जोरो पर है। प्रिंसिपल एवं स्टाफ महिला की काल रिकॉर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ साथ उनके अभिवाविको तक भी पहुंच गई है। जिससे स्कूल में पढ़ने वाले अभिभावकों व अन्य लोगों में रोष है कि इतने बड़े पद पर तैनात होकर अपने स्टाफ पर बुरी नजर रखना कहा तक उचित । स्कूल को मंदिर कहा जाता है और अध्यापक को गुरु लेकिन इस कॉल रिकार्डिंग से ऐसा लगता है की सरकारी स्कूल नहीं अय्याशी का अड्डा हो। जहां गुरु नहीं मनचले परिदे आते है और देश का भविष्य धुंधला कर रहें है। मेहनती, ईमानदार स्टाफ से पढ़कर बच्चे फाजिल्का का नाम रोशन करते हैं, वही ऐसे लोग फाजिल्का के नाम को मिट्टी में मिलाना चाहते है। जहां एक ओर सरकार पंजाब में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने का हरसंभव प्रयास कर रही है वहीं ऐसे लोग बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ भविष्य के प्रति क्या संदेश देना चाहते हैं। ऐसे में सरकारों को चाहिए कि सरकारी बाबू पर नकेल कसे जिससे धुंधला भविष्य उज्वल हो सकें। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार उक्त वायरल ऑडियो मैं दूसरी तरफ दो महिलाओं से उक्त अध्यापक जो बातचीत कर रहा है उनमें से एक महिला रिटायर हो चुकी है और दूसरी महिला भी इस स्कूल में अध्यापिका है ऐसा बताया जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा के एक अधिकारी द्वारा इस बाबत जब उक्त प्रिंसिपल को नोटिस भेजा कर जब अपना पक्ष रखने के लिये कहा गया तो प्रिंसिपल ने ऐसी किसी भी रिकार्डिंग को फर्जी और झूठी बताते हुए इसकी जांच करवाने की मांग की है।
-उक्त प्रिंसिपल की ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई करने की हुई मांग ।
वायरल ऑडियो मामले पर सरकारी स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एस एस सी कमेटी के वाइस चेयरमैन द्वारा उक्त अध्यापक के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
[caption id="attachment_2339" align="aligncenter" width="823"]                  उक्त अध्यापक के खिलाफ की गई शिकायत की कॉपी[/caption]