Skip to content

Fazilka-विधायक सवना और उनकी धर्मपत्नी खूशबू ने पौधे बांटने की मुहिम की करवाई शुरुआत, अनेकों राहीगरों को बांटे मुफ्त पौधे

Fazilka-विधायक सवना और उनकी धर्मपत्नी खूशबू ने पौधे बांटने की मुहिम की करवाई शुरुआत, अनेकों राहीगरों को बांटे मुफ्त पौधे
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिलका-(दलीप दत्त)- खुशी फाउंडेशन द्वारा जंगलात विभाग के सहयोग से खुशी फाउंडेशन की प्रधान और विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना की धर्मपत्नी खुशबू सावनसुखा सवना के नेतृत्व में घंटाघर चौंक में पौधों का विशाल लंगर लगाया गया। जिस में फाजिल्का के विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना ने पहुंच कर मुफ्त पौधे बांटने की मुहिम की शुरुआत करवाई और अनेकों ही राहीगरों को मुफ्त फलदार और फूलदार पौधे बांटे गए और ठंडे मीठे जल की छबील भी लगाई गई। विधायक सवना ने खुशी फाउंडेशन द्वारा पौधों का लंगर लगा कर पौधे बांटने के कार्य की प्रशंसा करते कहा कि खुशी फाउंडेशन द्वारा पौधों का लंगर लगा कर वातावरण को बचाने का एक अच्छा संदेश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि समाज सेवीं संस्थाओं, पत्रकारों और आम लोगों के सहयोग से ही फाजिल्का को हरा भरा और प्रदूषण मुक्त किया जा सकता है। विधायक सवना ने आगे कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नए पौधे लगाने का अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि फाजिल्का हलके में वन विभाग फाजिल्का और नरेगा विभाग फाजिल्का की मद्दे से 3 लाख से अधिक नए पौधे लगाए जा रहे हैं, जो कि लगभग 2 महीनों में लगाए जाएंगे। उन्होंने हलका फाजिल्का निवासियों से अपील करते कहा कि लोग अपने घरों, खेतों और गांवों और शहरों की खाली स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं जिससे फाजिल्का इलाके को हरा भरा बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि फाजिल्का निवासी मुफ्त पौधे प्राप्त करने के लिए दाना मंडी में स्थापित उन के दफ्तर में संपर्क कर सकते हैं। पौधे लेने के लिए आधार कार्ड की कापी के साथ ले कर जाना जरूरी है और इस के द्वारा उन को बिल्कुल मुफ्त पौधे दिए जाएंगे।

इस मौके खुशी फाउंडेशन की प्रधान खुशबू सावनसुखा सवना ने कहा कि हमें अपने और खासकर कर बच्चों के जन्म दिन पौधे लगा कर मनाने चाहिएं। जिस के द्वारा हम नरोए समाज की सृजना करने के साथ-साथ समाज को एक बढ़िया संदेश भी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन पौधों की बढ़िया संभाल संभाल करनी है जिससे यह पौधे बड़े हो कर हमें छाया और शुद्ध वातावरण प्रदान कर सकें। इस मौके जंगलात विभाग के रेंज अफसर सुखदेव सिंह, खुशी फाउंडेशन के पदाधिकारी, आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता, जंगलात विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में आप वर्कर और आम लोग उपस्थित थे।