42 ग्राम हेरोइन समेत एक व्यक्ति काबू
जलालाबाद - थाना वैरोके पुलिस ने 2 ग्राम हेरोइन समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार केवल कृष्ण ने बताया कि पुलिस पार्टी संदिग्ध पुरुषों की चेकिंग के संबंध में इलाका थाना एरिया में गश्त करती हुई मीनियावाली अस्थायी बस अड्डा के पास पहुंची तो वृक्ष के नीचे कुलदीप सिंह पुत्र शंभा सिंह निवासी काठगढ़ खड़ा दिखाई दिया जो अपनी लोअर की दाईं जेब में से पारदर्शी मोमी लिफाफा निकाल कर जमीन पर फेंक कर खिसकने लगा तो उसको साथी कर्मचारियों की मदद से काबू कर लिया गया। उसके पास से 2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिस पर धारा 21/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है।
:::::::
घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले 22 व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज
फाजिल्का- थाना अरनीवाला पुलिस ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले 22 व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध पुरुषों की चेकिंग के संबंध में इलाका थाना अरनीवाला मंडी मौजूद थी तो जरनैल सिंह पुत्र माहला सिंह निवासी अरनीवाला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि जसविंदर कौर उर्फ गुड्डी के घर में से कोई अज्ञात व्यक्ति हेरोइन लेकर आ रहा था तो उन्होंने अन्य गणमान्य पुरुषों के साथ मिलकर थाने में इतेलाह दी थी जिस कारण थाने में उस आदमी पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन कार्रवाई अमल में लाई गई थी। इस कारण जसविंदर कौर ने बाहर से लड़के बुलाकर उनके घर में घुसकर सामान की तोड़फोड़ की और उनको अपनी जान मुश्किल से बचानी पड़ी। जिस पर जसविंदर कौर उर्फ गुड्डी, साजन, बब्बू, काला सिंह पुत्र इंदर सिंह, संदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह, करन सिंह उर्फ ढीठ पुत्र कुलदीप सिंह, राहुल पुत्र कुक्की ड्राइवर और 15-20 अज्ञात व्यक्तियों पर धारा 324(4), 191(3), 190 बी.एन.एस. और 451, 427, 148, 149 आई.पी.सी. के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है।
:::::::
गुंडागर्दी और नशा करने वाले 13 व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज
फाजिल्का - थाना खुई खेड़ा पुलिस ने गुंडागर्दी और नशा करने वाले 13 व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि उनको ग्राम पंचायत गांव आजमवाला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव आजमवाला के अंदर अर्शदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र बोहड़ सिंह, जश्नदीप सिंह पुत्र सेवक सिंह, वरिंदर सिंह उर्फ बोबी पुत्र अमरजीत सिंह, गुरसेवक सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह, हैपी पुत्र हरबंस सिंह, निशान सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह, राहुल पुत्र पूरन सिंह, मंगा सिंह पुत्र दलीप सिंह, चरनजीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह, जोबन सिंह पुत्र चांदी राम, सतनाम सिंह पुत्र मीता सिंह और मीता सिंह पुत्र सीता सिंह निवासी गांव आजमवाला गुंडागर्दी और चोरियां करने और चिट्टे का नशा करने के आदी हैं जिससे सारे गांव के लोग परेशान हैं और उनके द्वारा गांव का माहौल बहुत खराब किया हुआ है। गांव द्वारा दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्तियों पर धारा 303(2), 190, 351(3) बी.एन.एस. और 379, 149, 506 आई.पी.सी. के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है।
:::::::
16.53 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल समेत 4 व्यक्ति काबू
फाजिल्का - थाना खुई खेड़ा पुलिस ने 16.53 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल समेत 4 व्यक्तियों को काबू किया है। जांच अधिकारी एच.सी. मनजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त और चेकिंग संबंधी इलाका थाना में मौजूद थी तो मुखबिर खास ने इतेलाह दी कि उक्त व्यक्ति गांव खुई खेड़ा शुगर मिल के बैकसाइड नशा कर रहे हैं। इतेलाह ठोस और मोहतबर व्यक्ति की होने के कारण पुलिस द्वारा रेड करके उनके पास से 16.53 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। जिस पर अर्शदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र बोहड़ सिंह, जशनदीप सिंह पुत्र सेवक सिंह और वरिंदर सिंह उर्फ बोबी पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव आजमवाला पर धारा 21/27/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है।
:::::::
6 ग्राम हेरोइन, 2 खुली गोलियों और एक छोटे कंप्यूटर कंडे समेत 3 व्यक्ति काबू
फाजिल्का - थाना सदर फाजिल्का पुलिस ने 6 ग्राम हेरोइन, 2 खुली गोलियों और एक छोटे कंप्यूटर कंडे समेत 3 व्यक्तियों को काबू किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार विश्लेश कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी संदिग्ध पुरुषों की चेकिंग के संबंध में इलाका थाना का रवाना थी जब पुलिस पार्टी गश्त करती हुई गांव मोजम बांध के पास पहुंची तो सामने से 2 नौजवान और एक औरत मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते दिखाई दिए जो पुलिस पार्टी को देखकर एकदम घबरा गए। जिनकी जाब्ते अनुसार तलाशी की गई तो उनके पास से 6 ग्राम हेरोइन, 2 खुली गोलियों और एक छोटा कंप्यूटर कंडा बरामद हुआ। पुलिस ने छिंदर सिंह उर्फ शिंदा पुत्र मंजूर सिंह, सुनील सिंह पुत्र बलवंत सिंह उर्फ बनता और शीला रानी पत्नी बलवंत सिंह उर्फ बनता निवासी मोजम पर धारा 21, 22, 29/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है।
:::::::
100 ग्राम हेरोइन समेत एक व्यक्ति काबू
फाजिल्का - थाना सदर फाजिल्का पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध पुरुषों की चेकिंग संबंधी थाना सदर फाजिल्का एरिया का रवाना थी जब पुलिस पार्टी गश्त करती बाईपास फ्लाईओवर रोड जट्ट वाली के पास पहुंची तो सामने से एक नौजवान आता दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर एकदम घबरा गया। जिसकी शक के आधार पर हसब जाब्ता अनुसार तलाशी की गई तो उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मलकीत सिंह उर्फ मन्नू पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी प्रभात सिंह वाला पर धारा 21/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है।
:::::::
चिट्टा पीते हुए 3 व्यक्ति काबू
फाजिल्का - थाना सिटी फाजिल्का पुलिस ने चिट्टा पीते हुए 3 व्यक्तियों को काबू किया है। जांच अधिकारी लेडी हवलदार कोमल ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त करती हुई बस्ती हजूर सिंह तख्त वाली गली पहुंची तो दीवार के साथ खाली जगह कीकरों के नजदीक 3 व्यक्ति चिट्टा पीते हुए मिले। जिनको काबू करके उनके पास से एक लाइटर, सिल्वर पन्नी अलूद हेरोइन और 10 रुपये के नोट की पाइप बरामद की गई। पुलिस ने जगजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, लाडी पुत्र बनवारी लाल और सतनाम सिंह पुत्र मित्ता सिंह निवासी आजमवाला पर धारा 27/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है।
:::::::
नशे की हालत में एक व्यक्ति काबू
अबोहर - थाना सिटी 2 अबोहर पुलिस ने नशे की हालत में एक व्यक्ति को काबू किया है। जांच अधिकारी एच.सी. जगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के संबंध में अजीमगढ़ लिंक रोड से हनुमानगढ़ बाईपास अबोहर को जा रही थी तो सड़क के साथ कीकरों में एक नौजवान बैठा दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर खिसकने लगा जिसको शक की बिना पर काबू किया गया। उसके बोलने, चेहरे और आंखों से किसी तरह का नशा किया होना प्रतीत पाए जाने पर अजय कुमार पुत्र राजू निवासी हीरा वाली थाना खुई खेड़ा हाल आबाद गंगानगर रोड अबोहर पर धारा 27/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है।
:::::::
नशा करने के आदी एक व्यक्ति पर पर्चा दर्ज
अबोहर - थाना बहाववाला पुलिस ने नशा करने के आदी एक व्यक्ति पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी हवलदार विक्रमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त करती हुई गांव सुखचैन पहुंची तो मुखबिर खास ने इतेलाह दी कि राजिंदर कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी सुखचैन नशा करने का आदी है और मौका पर रेड की जाए तो काबू आ सकता है। जिस पर उक्त व्यक्ति को काबू करके सिविल अस्पताल अबोहर में करवाया डोप टेस्ट पॉजिटिव आया। कोई भी जायज मेडिकल दस्तावेज पेश न करने के कारण राजिंदर कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी सुखचैन पर धारा 27/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है।
फाजिल्का क्राइम रिपोर्ट: 2 ग्राम हेरोइन बरामद, घर में तोड़फोड़ के आरोप में 22 पर केस
जिला फाजिल्का क्राइम रिपोर्ट