Skip to content

Fazilka News :- खिलाड़ी अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में लें हिस्सा : मनिंद्र सिंह सरां

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शतरंज के मुकाबलों की शुरुआत 28 सितंबर से होगी। 1 अक्टूबर को लड़कियों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-21 आयु वर्ग के खिलाड़ी मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।

Fazilka News :- खिलाड़ी अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में लें हिस्सा : मनिंद्र सिंह सरां
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का: पंजाब सरकार एवं खेल विभाग की ओर से करवाए जा रहे ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत गॉडविन पब्लिक स्कूल घल्लू में जिला स्तरीय मुकाबले करवाए जाएंगे। स्कूल को शतरंज, सॉफ्टबॉल और बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं की मेजबानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिताओं के लिए आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं।

इस बारे जानकारी देते हुए विद्यालय के डी पी मोहित सर ने बताया कि विद्यालय में शतरंज और सॉफ्टबॉल के जिला स्तरीय मुकाबले करवाए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शतरंज के मुकाबलों की शुरुआत 28 सितंबर से होगी। 28 सितंबर को लड़कों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-21 आयु वर्ग के मुकाबले करवाए जाएंगे। 30 सितंबर को लड़कों के 21-30 वर्ष और 31-40 वर्ष आयु वर्ग के साथ पुरुषों के 41-50, 51-60, 61-70 तथा 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मुकाबले होंगे। 1 अक्टूबर को लड़कियों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-21 आयु वर्ग के खिलाड़ी मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।

इसी तरह से जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के तहत 28 सितंबर को लड़कों के अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबले होंगे। 29 सितंबर को लड़कों के अंडर-21, 21-30 वर्ष और 31-40 वर्ष आयु वर्ग में मुकाबले करवाए जाएंगे। इसी क्रम में 30 सितंबर को लड़कियों के अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के मुकाबले होंगे, जबकि 1 अक्टूबर को लड़कियों के अंडर-21, 21-30 वर्ष और 31-40 वर्ष आयु वर्ग के मुकाबले करवाए जाएंगे।

इसके अलावा, 2 अक्टूबर 2026 को लड़कों के अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21-30 वर्ष एवं 31-40 वर्ष आयु वर्ग तथा 3 अक्टूबर 2026 को लड़कियों के अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21-30 वर्ष एवं 31-40 वर्ष आयु वर्ग के बॉक्सिंग मुकाबले भी गॉडविन पब्लिक स्कूल घल्लू में करवाए जाएंगे।

इस मौके पर स्कूल की मैनेजिंग कमेटी सदस्य मैडम लखविंद्र कौर बराड़ ने स्कूल को जिला स्तरीय खेल मुकाबलों की मेजबानी मिलने पर पंजाब सरकार, पंजाब खेल विभाग, डिप्टी कमिश्नर फाजिल्का तथा जिला खेल अधिकारी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों और प्रशासन की ओर से खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां’ जैसे आयोजन बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि गॉडविन पब्लिक स्कूल घल्लू को जिला स्तरीय मुकाबलों की मेजबानी का अवसर मिलना स्कूल के लिए गर्व की बात है। स्कूल प्रबंधन खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल अधिकारियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा प्रतियोगिताओं को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगा।

इस मौके पर मैनेजिंग कमेटी मैंबर एडवोकेट मनिंद्र सिंह सरां ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी पूरे अनुशासन और खेल भावना के साथ मुकाबलों में भाग लें। उन्होंने कहा कि जीत के साथ-साथ प्रतियोगिता में भाग लेना और अपनी प्रतिभा को निखारना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन मुकाबलों से उभरते खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिलेगा।

प्रिंसिपल अभिलेख शर्मा ने कहा है कि गॉडविन पब्लिक स्कूल घल्लू में खेल आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी गई हैं और खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी l।