Skip to content

Fazilka News-: श्री रिद्धि सिद्धि गणेश वेलफेयर सोसायटी के पंडाल में दसवें दिन बाबा श्याम जी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

फाजिल्का शहर की जानीमानी हस्तियों ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच कर गणपति बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Fazilka News-: श्री रिद्धि सिद्धि गणेश वेलफेयर सोसायटी के पंडाल में दसवें दिन बाबा श्याम जी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का, गली चोधरियां स्थित श्री रिद्धि सिद्धि गणेश वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित 13वां इको-फ्रेंडली श्री गणेश उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ जारी है। उत्सव के 9वें दिन गणपति बप्पा के पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी रौनक देखने को मिली। सुबह-शाम हुई आरती में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 सोसायटी के अध्यक्ष राकेश भटेजा ने बताया कि इस वर्ष श्री गणेश उत्सव का आयोजन 14 से 25 सितंबर तक किया जा रहा है। गणपति बप्पा इस बार महाराष्ट्रीय अंदाज में विराजमान हुए हैं, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शहरवासी गणपति बप्पा के साथ-साथ श्री श्याम जी की भक्ति के रंग में भी रंगे हुए हैं।

 

उत्सव के दसवें  दिन फाजिल्का शहर की जानीमानी हस्तियों ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच कर गणपति बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सोसायटी सदस्यों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।

 इस दौरान राजस्थान के हनुमानगढ़ से देव चुघ ने भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे पंडाल को भक्तिमय बना दिया। श्री खाटू श्याम जी के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। ‘जय श्याम’ के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।  श्रद्धालु हाथ उठाकर भजनों पर झूमते हुए खाटू श्याम जी की भक्ति में लीन नजर आए।।इस अवसर पर डॉ नीलू चुघ, प्रिंसिपल रितु भुंसरी, कैप्टन कवातड़ा, डॉक्टर नवदीप जसूजा डाक्टर सिम्मी जसूजा,चांद गुप्ता, बबलू गोकलानी, चांद चंदेलीर, अनिल जैन, शिवो भटेजा, चंदर खुराना सहित सोसायटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।