सभी नए साथियों को पार्टी में बनता मान-सम्मान दिया जाएगा-समरबीर सिंह सिद्धू
फाजिल्का, फाजिल्का के गांव रामपुरा में कांग्रेस नेता समरबीर सिंह सिद्धू के आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान गांव सलेमशाह निवासी युवा नेता राकेश कुमार राधा अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रधान हरप्रीत सिंह सिद्धू ने उन्हें सिरोपा डालकर पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के सह-प्रभारी रविंद्र डालवी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. मोहिंदर रिणवा, कांग्रेस नेता समरबीर सिंह सिद्धू, कौशल बूक और फरिश्ता दहूजा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।पार्टी में शामिल हुए राकेश कुमार राधा और उनके साथियों का स्वागत करते हुए जिला प्रधान हरप्रीत सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और जिम्मेदारी दी जाती है।
समरबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी नए साथियों को पार्टी में बनता मान-सम्मान दिया जाएगा और उन्हें संगठन के साथ मिलकर जनहित के मुद्दों पर काम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
Fazilka News-:युवा नेता राकेश कुमार राधा सलेमशाह साथियों सहित कांग्रेस में शामिल
कांग्रेस जिला प्रधान हरप्रीत सिद्धू ने राधा को सिरोपा डाल किया स्वागत