फाजिल्का: गांव गुरु सुंदर नगर में आम आदमी पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब कलवंत सिंह जैलदार और कुलजिंदर सिंह की मौजूदगी में 10 से 15 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य एवं सरपंच यूनियन के अध्यक्ष संदीप सिंह भट्टी ने पार्टी में शामिल हुए परिवारों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और जनहितैषी कार्यों से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
संदीप सिंह भट्टी ने नए शामिल हुए परिवारों को भरोसा दिलाया कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और इलाके के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।