Skip to content

Fazilka News-:मिशन 2027 में पूजा लूथरा सचदेवा की सक्रियता तेज, गांव लालो वाली में मिला समर्थन

मौजूदा सरपंच की मौजूदगी रही खास, ग्रामीणों से मुलाकात कर सुनीं समस्याएं

Fazilka News-:मिशन 2027 में पूजा लूथरा सचदेवा की सक्रियता तेज, गांव लालो वाली में मिला समर्थन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पूजा लूथरा सचदेवा ने गांवों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में वह फाजिल्का विधानसभा क्षेत्र के गांव लालो वाली पहुंचीं, जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके साथ विचार साझा किए। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से मिले सहयोग के बीच गांव के मौजूदा सरपंच की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही।

पूजा लूथरा सचदेवा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं को समझना उनकी जनसंपर्क मुहिम का प्रमुख हिस्सा है। लालो वाली में हुई मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए।

इस मौके पर पूजा लूथरा सचदेवा ने लोगों की ओर से मिल रहे प्यार और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता के साथ सीधा संवाद कायम करना और उनकी बात सुनना बेहद जरूरी है।

राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज

पूजा लूथरा सचदेवा की लगातार बढ़ती सक्रियता के चलते क्षेत्र में उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो रही हैं। फिलहाल उन्होंने किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उनके निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की संभावना को लेकर भी चर्चा हो रही है। वहीं, विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ संपर्क की अटकलें भी सामने आ रही हैं, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अब देखना होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पूजा लूथरा सचदेवा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरती हैं या किसी राजनीतिक दल के साथ जुड़कर अपनी राजनीतिक पारी आगे बढ़ाती हैं। फिलहाल उनका पूरा ध्यान जनसंपर्क बढ़ाने और जमीनी स्तर पर लोगों के साथ अपना जुड़ाव मजबूत करने पर है।