Skip to content

आम आदमी क्लीनिक लोगों की उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं,सिविल सर्जन

आम आदमी क्लीनिक लोगों की उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं,सिविल सर्जन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

-लोगों को मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधा-सिविल सर्जन

फाजिलका-(दलीप दत्त)- जिले में नया बना आम आदमी क्लीनिक लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सहूलतें प्रदान कर रहा है और आम आदमी क्लीनिक सरकार की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है। क्लीनिक में डाक्टरी सलाह के साथ-साथ टैस्ट आदि मुफ्त किए जा रहे हैं। उक्त उद्गार सिविल सर्जन डा. सतीश गोयल ने गांव दुतारा वाली के आम आदमी क्लीनिक का दौरा करने उपरांत व्यक्त किए।उन्होंने लोगों के साथ बातचीत करते स्टाफ द्वारा दीं जा रही सेवाओं पर तसल्ली प्रकट करते कहा कि सरकार के मकसद को ले कर आम आदमी क्लीनिक को खोला था। क्लीनिक जिस में लोगों को दवाएं और टैस्ट की सुविधा मुफ्त मिल रही है और क्लीनिक में दवाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि इस समय जिले में कुल 23 आम आदमी क्लीनिक चल रहे हैं, जिन में से 21 आम आदमी क्लीनिक जनवरी में शुरू किए गए हैं, जिन में डाक्टर, फार्मेसी अफसर और क्लेनीकल सहायक लगे हुए हैं। जिस में शुरुआती समय में ही लोगों का क्लीनिक पर भरोसा होना शुरू हो गया है, वहां ही एक महीने से भी कम समय में कुल 18990 मरीजों की ओ. पी. डी और 2114 मरीजों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने स्टाफ से अपील की है कि मरीजों के लिए दवाएं और जरूरी वस्तुओं की कोई कमी नहीं आने दी जाए और हर अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी इमानदारी के साथ कऐं जिससे लोगों को अधिक से अधिक सेहत संभाल मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का जोर लोगों को अच्छी सेहत सहूलतें देने पर है जिससे लोगों को छोटी- मोटी समस्याओं के लिए सिवल अस्पताल या प्राईवेट अस्पताल में न जाना पड़े, बल्कि वह क्लीनिक पर ही मैडीकल टैस्ट और दवाएं प्राप्त कर सकें, जिस के अंतर्गत आम आदमी क्लीनिक लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है।