Skip to content

गांव गरीबा सांदड़ में रेत की खदान पर रेत लेने आए लोगों की लगी लंबी-लंबी कतारें

गांव गरीबा सांदड़ में रेत की खदान पर रेत लेने आए लोगों की लगी लंबी-लंबी कतारें
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

-रश होता देख प्रशासन ने घुबाया मंडी में इन ट्रैक्टर ट्रालियों को करवाया पार्क

जलालाबाद/ फाजिलका-(दलीप दत्त)-  जलालाबाद के गांव गरीबा सांदड़ में रेत की खदान पर रेत लेने आए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। रश होता देख प्रशासन ने घुबाया मंडी में इन ट्रैक्टर ट्रालियों को पार्क करवाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि वह बीती 2 से 3 दिनों से यहां पर अपनी ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर खड़े हैं लेकिन दूसरी ओर रेत लेने के लिए कुछ सिफारिशी लोगों द्वारा सीधे गड्ढे पर ले जाकर अपनी ट्रैक्टर ट्रालियों को भरवा लिया जाता है जिसके चलते उनकी बारी आने में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के चलते उनको यहां पर कई-कई दिन रेत लेने के लिए इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन की मसले की ओर ध्यान दे ताकि सीधे तौर पर सिफारिश के चलते लोग रेत भर रहे हैं उस पर नकेल कसी जाए। जिक्रयोग्य है कि बीते दिनों जलालाबाद हल्के में रेत की सरकारी खदान की शुरूआत हुई है जहां पर 5 रुपए 50 पैसे प्रति घनफीट के हिसाब से रेत मुहैया करवाई जा रही है और यहां रेत अच्छी होने के चलते दूर-दूर से लोग यहां रेत लेने के लिए पहुंच रहे हैं।