Skip to content

मुदकी पुलिस चौकी प्रभारी को विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा

मुदकी पुलिस चौकी प्रभारी को विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब वार्ता ब्यूरो चंडीगढ़-:पंजाब पुलिस के एक और एसआई को विजिलेंस विभाग ने रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस विभाग ने मिली हुई शिकायत के आधार के पर फिरोजपुर जिले के मुदकी चौकी के प्रभारी एसआई जरनैल सिंह को दस हजार रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है।विजिलेंस विभाग को यह शिकायत फरीदकोट जिले के पक्का गांव निवासी सेवक सिंह द्वारा दी गई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक एसआई जरनैल सिंह ने एक शिकायत में दोनों पक्षों के मध्य समझौता करवाने के एवज में 30 हजार रुपए की रिश्चत की मांग की थी। इस शिकायत में उसके लड़के का भी नाम था।शिकायतकर्ता के मुताबिक सौदा 28000 रुपए में तय हो गया है, और एसआई ने समझौते की कापी देते समय ही 8000 रुपए ले लिए थे, शिकायतकर्ता ने इसकी रिकार्डिंग अपने मोबाइल फोन पर कर ली थी। उक्त मामले में विजिलेंस विभाग ने शिकायतकर्ता सेवक सिंह की शिकायत पर जाल बिछाकर एसआई जरनैल सिंह को समझौते की।दूसरी किश्त के 10 हजार रुपए लेते हुए गवाहों की मौजूदगी में रंगेहाथ काबू किया। इस संबंध में विजिलेंस विभाग द्वारा उक्त एसआई के खिलाफ भष्टाचार का मुकदमा विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर थाने में दर्ज किया है।