Skip to content

चोर चुस्त पुलिस सुस्त,डीएसपी दफ्तर के निकट चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

चोर चुस्त पुलिस सुस्त,डीएसपी दफ्तर के निकट चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिलका-(दलीप दत्त)- फाजिल्का की डीएसपी दफ्तर के निकट सिविल लाइन में चोरों ने धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी देते हुए प्रवीन कुमार वासी सिविल लाईन फेज-2 ने बताया कि वह सुबह उठे तो उनको शोर सुनाई दिया। उनकी माता ने कहा कि साथ वाले घर में अलमारी तोड़ने की आवाज आ रही है। जब वह अपने घर के बाहर निकलने लगे तो पता चला कि चोरों ने उसके घर का कुंडा भी लगा दिया था। उनके शोर मचाने पर वह वहां से भाग निकले। जिस पर उनके द्वारा वहां जाकर देखा गया तो पता चला कि चोरी की वारदात हो चुकी थी। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घर के सारे कमरों का ताला तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया गया तथा एक कमरे के अंदर रखी अलमारी तथा बैड को तोड़कर उसमें सामान चोरी कर लिया। उसने बताया कि उनके चाचा-चाची ब्यास सेवा पर गए हुए थे जिनके आने के बाद ही क्या चोरी हुआ इसके बारे में बताया जा सकता है। उसके पडोसियों ने बताया कि उनको रात करीब 2.30 बजे एक मोटरसाइकिल की आवाज सुनाई दी थी। जिसके बाद उनके द्वारा चोर-चोर का शोर भी मचाया गया किंतु चोर वहां से गोली की रफ्तार से फरार हो गए। घर में बाइक के निशान भी देखने को मिले हैं। शायद चोरों ने उक्त घर के अंदर ही मोटरसाइकिल खड़ी कर दी थी। मामले की सूचना उनके द्वारा पुलिस को दे दी गई है। गौरव ने बताया कि चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं किए एक नुक्कड़ पर डीएसपी के दफ्तर के निकट चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे हैं।