Skip to content

Fazilka News-:भाजपा ने परमिंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व सी. बी.आई.जांच की मांग को लेकर डीसी कार्यालय फाजिल्का के बाहर दिया धरना

विधायक संदीप जाखड़ जिला प्रधान सुखविंदर सिंह काका कंबोज वन्दना संगवाल रहे मौज़ूद

Fazilka News-:भाजपा ने परमिंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व सी. बी.आई.जांच की मांग को लेकर डीसी कार्यालय फाजिल्का के बाहर दिया धरना
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

भाजपा जिला महामंत्री अश्वनी फुटेला ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसा में परमिंदर सिंह झोटा द्वारा कथित तौर पर नशा बेचने वालों का विरोध करने के बाद उनकी हत्या किए जाने की घटना के विरोध में पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री केवल सिंह ढिल्लों के दिशा-निर्देशानुसार जिला भाजपा फाजिल्का के अध्यक्ष श्री सुखविंदर सिंह काका कंबोज के नेतृत्व में डीसी कार्यालय फाजिल्का के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंजाब में नशे के बढ़ते कारोबार और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर रोष व्यक्त करते हुए परमिंदर सिंह झोटा के मामले में निष्पक्ष सी बी आई जांच करवाने, पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने तथा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। धरने के उपरांत पंजाब के राज्यपाल के नाम डिप्टी कमिश्नर फाजिल्का मैडम अमनप्रीत कौर संधू को मांग-पत्र भी सौंपा गया।

इस अवसर पर विधायक श्री संदीप जाखड़ तथा पंजाब भाजपा की सचिव श्रीमती वंदना संगवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुखविंदर सिंह काका कंबोज ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या गंभीर चिंता का विषय है। नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। परमिंदर सिंह झोटा के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नशा मुक्त पंजाब के संकल्प के साथ जनता के साथ खड़ी है।

विधायक श्री संदीप जाखड़ ने कहा कि नशे के कारण पंजाब की युवा पीढ़ी का भविष्य प्रभावित हो रहा है। नशा तस्करी के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा और ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। सरकार को इस मामले में जवाबदेही तय करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

पंजाब भाजपा की सचिव श्रीमती वंदना सांघवां ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति या राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। www.punjabpatrika.in नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना समय की मुख्य आवश्यकता है। उन्होंने मांग की कि परमिंदर सिंह झोटा के मामले में पीड़ित परिवार को इंसाफ मिले तथा पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था मजबूत करना, नशा तस्करी पर रोक लगाना और आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। भाजपा इस मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी और पंजाब को नशा मुक्त बनाने तथा पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।