Skip to content

प्राइमरी हेल्थ सेंटर लाधूका की पुरानी बिल्डिंग का माल खुर्दबुर्द करने वाले मौजूदा महिला सरपंच सहित 9 आरोपियों पर पर्चा दर्ज

प्राइमरी हेल्थ सेंटर लाधूका की पुरानी बिल्डिंग का माल खुर्दबुर्द करने वाले मौजूदा महिला सरपंच सहित 9 आरोपियों पर पर्चा दर्ज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिलका-(दलीप दत्त)-थाना सदर पुलिस ने प्राइमरी हेल्थ सेंटर लाधूका की पुरानी बिल्डिंग का माल खुर्दबुर्द करने वाले 9 आरोपियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि उनको रेशम सिंह पंच ग्राम पंचायत लाधूका ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके द्वारा तिथि 28-10-2022 को एक दरखास्त नंबर 7046 दर्ज करवाई गई थी। जिसकी डीएसपी फाजिल्का और डीए लीगल की जांच और एसएसपी की प्रवाणगी के बाद पर्चा दर्ज हुआ। जिसके अनुसार प्राइमरी हेल्थ सेंटर मंडी लाधूका की पुरानी बिल्डिंग को मार्च 2021 में मौजूदा सरपंच अंजू बाला के पति जोगिंदरपाल सिंह ने अपने साथियों सोनू, बलजीत सिंह, बलवंत सिंह, अमरजीत सिंह, रजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह वासी लाधूका के साथ मिलीभुगत करके बिल्डिंग का माल खुर्दबुर्द करके कबाड़ी गुलशन कुमार वासी मंडी लाधूका को बेच दिया।

पुलिस ने उक्त आरोपी जोगिंदरपाल,सोनू पुत्र कश्मीर लाल, बलजीत सिंह पुत्र रोचा सिंह, बलवंत सिंह पुत्र केहर सिंह,अमरजीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह, राजिंदर सिंह पुत्र लाल सिंह,बलविंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह,सरपंचअंजू बाला पत्नी जोगिंदरपाल निवासी गांव लाधुका, गुलशन कुमार पुत्र विजय कुमार वासी मंडी लाधूका पर मुकदमा नंबर 42 तिथि 8-3-2023 भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 427, 411, 120बी, 3 प्रीवेशन आफ पब्लिक प्रोपर्टी एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया है।