Skip to content

सोना व नगदी चोरी करने वाले 3 आरोपियों पर पर्चा दर्ज

सोना व नगदी चोरी करने वाले 3 आरोपियों पर पर्चा दर्ज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का- (दलीप दत्त)-थाना सिटी पुलिस ने सोना व नगदी चोरी करने वाले 3 आरोपियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी जतिंदर सिंह ने बताया कि उनको रविंदर कुमार वासी राधा स्वामी कालोनी फाजिल्का ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 26 जनवरी 2023 को सुबह 11 बजे वह बाथरूम में नहा रहा था जिस दौरान उसके घर का गेट खुला रह गया था तो कुछ अज्ञात व्यक्ति उसके घर के अंदर दाखिल हुए और बैड पर रखा लेडीज पर्स जिसमें कुछ नगदी व सोना था, चोरी करके ले गए। उस समय उसे किसी रिश्तेदार पर शक होने की सूरत में किसी को इतेलाह नहीं दी परंतु वह अपने तौर पर चोर की तलाश करता रहा। अब उसे पता चला कि यह चोरी धीरज कुमार, संजू कुमार वासी ओडा बस्ती फाजिल्का और गौरव कुमार उर्फ गोरूचेला वासी खटीका मोहल्ला फाजिल्का ने की है। पुलिस ने उक्त आरोपियों पर धारा 454, 380 के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया है।