फाजिल्का में शुरू हुआ जिला उपभोक्ता और शिकायत निवारण कमिशन
Latest News Alerts
Choose News Alerts
-पंजाब राज्य झगड़ा निवारण कमिशन के प्रधान जस्टिस दया चौधरी ने किया उद्घाटन
-जस्टिस सुधीर मित्तल भी विशेष तौर पर रहे उपस्थित, पंजाब के एडवोकेट जनरल विनोद घई ने भी की समागम में शिरकत
फाजिलका-(दलीप दत्त)- फाजिल्का में जिला उपभोक्ता और शिकायत निवारण कमिशन के दफ्तर की शुरुआत हो गई है। इसका उद्घाटन पंजाब राज्य झगड़ा निवारण कमिशन के माननीय प्रधान जस्टिस दया चौधरी जी ने की। इस मौके पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस सुधीर मित्तल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
इस मौके पंजाब के एडवोकेट जनरल विनोद घई, जिला और सैशन जज जतिंदर कौर, डिप्टी कमिश्नर डा. सेनू दुग्गल, एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। उद्घाटन करने के बाद पंजाब राज्य झगड़ा निवारण कमिशन के प्रधान जस्टिस दया चौधरी ने जिला उपभोक्ता और शिकायत निवारण कमिशन के चेयरमैन विशाल अरोड़ा को उन के पद पर बिठाया और सुभकामनाएं दीं।
यहां रघुवीर सिंह सुखीजा को कमिशन का मेंबर नियुक्त किया गया है। जिक्रयोग्य है की फाजिल्का में जिला उपभोक्ता और शिकायत निवारण कमिशन स्थापित होने से फाजिल्का जिले के उपभोक्ताओं को अपने उपभोक्ता अधिकारों संबंधी अपने हक लेने में बड़ी सुविधा होगी और जिले के लोगों की लम्बी मांग इस कमिशन की स्थापना के साथ पूरी हुई है।
इस मौके जिला कानूनी सेवा अथारटी के सचिव अमनदीप सिंह, एसडीएम निकास खीचड, सहायक कमिश्नर जनरल सारंगप्रीत सिंह औजला, फाजिल्का बार एसोसिएशन के प्रधान गुलशन महरोक सहित वकील भाईचारे के नुंमाइंदे उपस्थित थे। जिनके द्वारा यहां जिला उपभोक्ता और शिकायत निवारण कमिशन की स्थापना होने के लिए पंजाब राज्य झगड़ा निवारण कमिशन के प्रधान जस्टिस दया चौधरी का धन्यवाद किया गया।