ड्रीम्स इमीग्रेशन एंड आइलेट्स कैफे चलाने जा रहा यूअर मिशन, अवर विजन कैंपेन
Latest News Alerts
Choose News Alerts
-आइलेट्स कर इमीग्रेशन सर्विस लेने वाले विद्यार्थियों को दिए जाएंगे नए लैपटाप, फिटनेस के लिए जिम की सुविधा और फ्रेंच लैंग्वेज की बेसिग की कोचिंग बिल्कुल मुफ्त
फाजिलका-(दलीप दत्त)-अकसर लोग जब बच्चों को अब्रोड स्टडी के लिए आइलेट्स की तैयारी करवाते हैं तो उन्हें भारी भरकम खर्च संबंधित एकेडमियों में करना पड़ता है। लेकिन फाजिल्का में आइलेट कोचिंग और इमीग्रेशन मामले में विशेष पहचान बना चुका संस्थान आइलेट्स कैफे और ड्रीम्स इमीग्रेशन नए विद्यार्थियों के लिए एक अनोखा कैंपेन लेके आया है। इस कैंपेन में इंस्टीट्यूट ने विद्यार्थियों के अभिभावकों की एक नहीं बल्कि तीन तीन चिंताएं दूर करने का शानदार प्रयास किया है। इस कैंपेन का नाम यूअर मिशन, अवर विजन रखा गया है।
ड्रीम्स इमीग्रेशन एवं आइलेट्स कैफे के एमडी पवन बवेजा ने बताया कि विदेश जाकर स्टडी करने में सबसे जरूरी लैपटाप को माना जाता है। अकसर विद्यार्थियों को ऐन मौके पर लैपटाप खरीद पर खर्च करना पड़ता है लेकिन उनके संस्थान द्वारा आइलेट्स की तैयारी के करने और इमीग्रेशन प्रक्रिया पूरी करवाने वाले विद्यार्थियों को वीजा लगने के बाद निशुल्क लैपटॉप मुहैया करवाया जा रहा है। इसके अलावा जब तक विद्यार्थी आइलेटस क्लीयर करने के बाद इमीग्रेशन की प्रक्रिया में लगने वाले समय के दौरान इंस्टीट्यूट से जुड़ा रहेगा, तब तक हर वक्त पढ़ाई के दौरान फिटनेस संबंधी समस्या दूर करने के लिए उस टाइम पीरियड के दौरान जिम व हेल्थ क्लब में सारी फिटनेस कोचिंग संस्थान की ओर से निशुल्क करवाई जाएगी। यूअर मिशन, अवर विजन की ओर से जो तीसरी सुविधा दी जा रही है, वो सबसे अनोखी है। कैनेडा व अन्य अमरीकी देशों में इंग्लिश के साथ साथ फ्रेंच लैंग्वेज को दूसरी प्रमुख भाषा के रूप में अपनाया गया है। इसलिए नई कैंपेन में विद्यार्थियों को फ्रेंच लैंग्वेज की बेसिक कोचिंग भी पूरी तरह निशुल्क प्रदान की जाएगी। एमडी श्री बवेजा ने बताया कि अभी उन्होंने सिर्फ सोशल मीडिया पर इस कैंपेन का थोड़ा प्रचार किया है, लेकिन उससे पहले ही इन तीनों सुविधाओं के चलते विद्यार्थियों और उन्हें अब्रॉड स्टडी के लिए भेजने के इच्छुक अभिभावकों द्वारा इन तीनों योजनाओं का लाभ लेने के लिए संपर्क किया जा रहा है।