Skip to content

अरनीवाला-दहेज के लिए तंग परेशान करने वाले 2 आरोपियों पर पर्चा दर्ज

अरनीवाला-दहेज के लिए तंग परेशान करने वाले 2 आरोपियों पर पर्चा दर्ज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिलका (पंजाब वार्ता ब्यूरो)- थाना अरनीवाला की पुलिस ने दहेज के लिए तंग परेशान करने वाले 2 आरोपियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि उनको रिंप बाला वासी अररनीवाला शेख सुभान ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी शादी 28-05-2023 को सुमित कुमार वासी लुधियाना के साथ हुई थी। उसका ससुराल परिवार रिंप बाला को दान दहेज लाने के लिए तंग परेशान करता था। जिसी शिकायत सीनियर पुलिस कप्तान को करने के बाद पुलिस ने आरोपियों सुमित कुमार, नखिल कुमार वासी शिवाजी नगर थाना डविजन नंबर 3 कमिश्नरेट लुधियाना पर धारा 420, 406, 498ए के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया है।