Skip to content

दहेज के लिए तंग परेशान करने वाले 3 आरोपियों पर पर्चा दर्ज

दहेज के लिए तंग परेशान करने वाले 3 आरोपियों पर पर्चा दर्ज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिलका (पंजाब वार्ता ब्यूरो)- थानाअरनीवाला पुलिस ने दहेज के लिए तंग परेशान करने वाले 3 आरोपियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि उनको पूजा रानी वासी अरनीवाला शेखसुभान ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी शादी 9-02-2020 को सुखविंदर सिंह वासी राणिया डब्बवाला कलां के साथ हुई थी। उसका ससुराल परिवार उसे और दहेज लाने के लिए मारपीट करते थे। जिसकी शिकायत सीनियर पुलिस कप्तान को करने के बाद उप कप्तान पुलिस जलालाबाद द्वारा की गई जांच के बाद पुलिस ने सुखविंदर सिंह, गुरनाम सिंह, बचनो बाई वासी राणिया डब्बवाला कला पर धारा 406, 498ए के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया है।