फाजिल्का। श्री हनुमान मंदिर से बालाजी संघ की ओर से पैदल ध्वजा यात्रा का शुभारंभ किया गया। धार्मिक आस्था और उत्साह के माहौल में शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस पावन अवसर पर जिला परिषद सदस्य एवं सरपंच यूनियन के प्रधान संदीप सिंह भट्टी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धा के साथ ध्वजा यात्रा का शुभारंभ करवाया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सहभागिता ने धार्मिक विश्वास, आपसी भाईचारे और सेवा भावना का सुंदर संदेश दिया। आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के जयकारों के साथ यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।