Skip to content

मिशन 2027 के तहत पूजा लूथरा सचदेवा का जनसंपर्क अभियान, विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात

उन्होंने कहा कि मिशन 2027 के तहत हलके के गांवों और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। लोगों के विचारों और सुझावों को जानने के साथ उनकी आवाज को प्राथमिकता देना अभियान का प्रमुख लक्ष्य है।

मिशन 2027 के तहत पूजा लूथरा सचदेवा का जनसंपर्क अभियान, विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का। मिशन 2027 के तहत पूजा लूथरा सचदेवा ने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान उनकी टीम ने गांव झंगड़ भैणी, जंडवाला मीरा सांगला, खुईखेड़ा तथा फाजिल्का के गौशाला रोड क्षेत्र में लोगों से मुलाकात की।

टीम सदस्यों ने लोगों की समस्याओं, जरूरतों और सुझावों की जानकारी ली। इस दौरान दैनिक जीवन से जुड़े मुद्दों, क्षेत्र के विकास तथा बुनियादी सुविधाओं पर लोगों के साथ संवाद किया गया। गांवों और शहर के अलग-अलग इलाकों से आए लोगों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं और सुझाव टीम के समक्ष रखे।

जमीनी मुद्दों को समझना अभियान का उद्देश्य

पूजा लूथरा सचदेवा ने कहा कि जनसंपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। उनके अनुसार, जमीनी स्तर पर लोगों से मिलकर उनकी वास्तविक समस्याओं, अपेक्षाओं और जरूरतों को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है।