Skip to content

Fazilka News-:भाजपा की नशामुक्ति यात्रा से पहले लगे विवादित पोस्टर: फाजिल्का में बीजेपी पार्षदों ने फाड़े पोस्टर; कहा-यह आप सरकार की बौखलाहट

Fazilka News-:भाजपा की नशामुक्ति यात्रा से पहले लगे विवादित पोस्टर: फाजिल्का में बीजेपी पार्षदों ने फाड़े पोस्टर; कहा-यह आप सरकार की बौखलाहट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का - फाजिल्का में आज पंजाब भाजपा की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' से पहले विवादित पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। पोस्टरों में भाजपा से सवाल किए जा रहे हैं। घटना के बाद भाजपा पार्षदों ने पोस्टर फाड़ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। भाजपा नेताओं का कहना है कि ये सरकार की बौखलाहट है । 

फाजिल्का शहर के चौकों में 'भाजपा से सवाल' लिखे पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टरों की संख्या कितनी थी, इसकी फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, सामने आई वीडियो में भाजपा के पार्षद सुरेंद्रपाल सिंह घोगा और अंकुश फुटेला इन पोस्टरों को फाड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

 
“पंजाब में भाजपा गुजरात से नशे की तस्करी क्यों करवा रही है?
 
इन पोस्टरों पर भाजपा से सवाल करते हुए लिखा गया था कि "पंजाब में भाजपा गुजरात से नशे की तस्करी क्यों करवा रही है?" भाजपा की नशा मुक्ति यात्रा से ठीक पहले सामने आई इन तस्वीरों को लेकर अब राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है।
 
आप सरकार अपना रही हथकंडे
 
भाजपा के जिलाध्यक्ष सुखविंदर सिंह काका कंबोज ने कहा कि पंजाब में गली गली नशा बिक रहा है, जिसके खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोला है। लेकिन सत्ताधारी सरकार को भाजपा का ये कदम पच नहीं रहा है। इसलिए उनके द्वारा ऐसे हथकंडे अपनाए जा रहे है।
 
 
यूपी में गैंगस्टरों का किया सफाया
 
काका कंबोज ने कहा कि यूपी जैसे राज्य में भाजपा ने गैंगस्टरों और गैरकानूनी गतिविधियों का सफाया कर दिया तो पंजाब क्या है। लोगों को उम्मीद है कि अब भाजपा पंजाब में नशे का खात्मा कर सकती है, जिसको लेकर अब लोग भाजपा से जुड़ रहे है।
-
फाजिल्का में पोस्टर फाड़ते भाजपा पार्षद सुरेंद्रपाल सिंह घोगा और अंकुश फुटेला ।