Skip to content

Fazilka News-: भाजपा द्वारा फाजिल्का में 'नशा मुक्त पंजाब रैली' की तैयारियां तेज; विनोद जांगिड़ जिला मीडिया प्रभारी व गगन मोंगा सह-प्रभारी नियुक्त

फाजिल्का में 20 सितंबर को असफवाला वार मेमोरियल से शुरू होगी रैली, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रहेंगे मुख्य अतिथि  

Fazilka News-: भाजपा द्वारा फाजिल्का में 'नशा मुक्त पंजाब रैली' की तैयारियां तेज; विनोद जांगिड़ जिला मीडिया प्रभारी व गगन मोंगा सह-प्रभारी नियुक्त
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का:पंजाब को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर 'नशा मुक्त पंजाब रैली' अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत राज्य के प्रत्येक जिले में जन-जागरूकता रैलियां और यात्राएं निकाली जा रही हैं।  
इस प्रदेशव्यापी अभियान की भव्य शुरुआत पंजाब के पठानकोट जिले के माधोपुर क्षेत्र से की गई, जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।  

 यात्रा का प्रमुख कार्यक्रम: -
पहला चरण:

माधोपुर (पठानकोट) से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा शुभारंभ। 
 
दूसरा चरण:

19 सितंबर को फतेहगढ़ साहिब से यात्रा। 
 
तीसरा चरण (फाजिल्का): -

20 सितंबर को असफवाला वार मेमोरियल से प्रारंभ, मुख्य अतिथि भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल।  

चौथा चरण:

तलवंडी साबो (श्री दमदमा साहिब, बठिंडा) से आयोजन।  

पार्टी के अनुसार, फाजिल्का से शुरू होने वाली यात्रा फाजिल्का, बल्लुआना, अबोहर, जलालाबाद, श्री मुक्तसर साहिब, मलोट, गिद्दड़बाहा, फरीदकोट, मोगा और लुधियाना सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए जालंधर पहुंचेगी। चारों यात्राओं का समापन 30 सितंबर को जालंधर में प्रस्तावित है। 

फाजिल्का में रैली के प्रचार-प्रसार और मीडिया समन्वय के लिए विनोद जांगिड़ को जिला मीडिया प्रभारी तथा गगन मोंगा को जिला सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन ने कहा कि यात्रा के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।