Skip to content

Fazilka News-:मिशन 2027 के तहत गांव कोयलखेड़ा और बारेकां में टीम पूजा लूथरा सचदेवा का डोर-टू-डोर जनसंपर्क

मिशन 2027 के तहत क्षेत्र के गांवों और अन्य इलाकों में जनसंपर्क का सिलसिला लगातार जारी रहेगा

Fazilka News-:मिशन 2027 के तहत गांव कोयलखेड़ा और बारेकां में टीम पूजा लूथरा सचदेवा का डोर-टू-डोर जनसंपर्क
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का, मिशन 2027 के तहत पूजा लूथरा सचदेवा की ओर से चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए उनकी टीम ने गांव कोयलखेड़ा और बारेकां में घर-घर संपर्क किया। इस दौरान टीम सदस्यों ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, जरूरतों और सुझावों की जानकारी ली।

ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद के दौरान बुनियादी सुविधाओं, सड़कों, सफाई, पेयजल और रोजमर्रा के जीवन से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। स्थानीय लोगों ने गांवों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को टीम के सामने रखा।

टीम पूजा लूथरा सचदेवा ने कहा कि लोगों से सीधा संपर्क स्थापित करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर लोगों की बात सुनने से जमीनी स्तर की समस्याओं, जरूरतों और अपेक्षाओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि मिशन 2027 के तहत क्षेत्र के गांवों और अन्य इलाकों में जनसंपर्क का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। लोगों से सीधे संवाद के माध्यम से उनके विचारों और सुझावों को जानना इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।