Skip to content

Fazilka News-:गांव चक्कर वाले झुग्गे में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन

रायपुर की टीम ने जीता खिताब, गोरा राणा वार्ड फाजिल्का रही उप-विजेता

Fazilka News-:गांव चक्कर वाले झुग्गे में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

-स. संदीप सिंह भट्टी ने युवाओं को किया नशों से दूर रहने और खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित

फाजिल्का -मां वैष्णो देवी स्पोर्ट्स क्लब, चक्कर वाले झुग्गे द्वारा 26 और 27 सितंबर 2026 को आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस भव्य खेल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें गांव रायपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि गोरा राणा वार्ड फाजिल्का की टीम उप-विजेता रही। व्यक्तिगत प्रदर्शन में गांव अभुन्न के लड्डू को बेस्ट बल्लेबाज और विशाल बुमराह को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने वाले गांव रायपुर के सीनू को 'मैन ऑफ द सीरीज' के खिताब से नवाजा गया। इस आयोजन को सफल बनाने में कई खेल प्रेमियों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया, जिसमें रंजीत कुमार द्वारा मैन ऑफ द सीरीज, डॉ. संदीप कुमार मिट्टू द्वारा पानी और डीजे की व्यवस्था, तथा साहिल सचदेवा मेन्स वियर फाजिल्का द्वारा क्रिकेट की गेंदें स्पॉन्सर की गईं।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य और सरपंच यूनियन के प्रधान स. संदीप सिंह भट्टी ने विशेष रूप से पहुंचकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विजेता टीम के लिए पहले इनाम के रूप में 15,000 रुपये की सहयोग राशि भेंट की। मैदान में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने क्रिकेट और अन्य खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की और उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़ने और राज्य में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न उपक्रमों के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे सरकार द्वारा दिए जा रहे इन बेहतरीन मौकों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने जीवन को सही दिशा दें।