जलालाबाद, 25 सितंबर। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएट (नेट-पीजी) के घोषित परिणामों में पंजाब के होनहार युवक अरविल कंबोज थिंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र और पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है। अरविल ने पूरे भारत में 4000वां रैंक हासिल किया है, जबकि पंजाब में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई तथा बधाई देने वालों का तांता लग गया।
जानकारी देते हुए राधा कृष्ण, माता सुनीता रानी (गांव चक्क जंड वाला/मौलवी वाला) और मामा अमनदीप कंबोज (गांव तारेवाला) ने बताया कि अरविल बचपन से ही पढ़ाई में काफी होनहार रहा है। उसने इससे पहले चंडीगढ़ से एमबीबीएस की डिग्री पूरी की थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अरविल की दिन-रात की मेहनत और लगन के चलते ही उसने यह मुकाम हासिल किया है।
Fazilka News-:नेट पीजी परीक्षा में अरविल कंबोज थिंद ने पंजाब में पहला स्थान हासिल किया
अरविल की दिन-रात की मेहनत और लगन के चलते ही उसने यह मुकाम हासिल किया है।