Skip to content

लायंस क्लब फाजिल्का विशाल ने पुलिस लाइन में मनाया तीसरा वन महोत्सव

छायादार और फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लायंस क्लब फाजिल्का विशाल ने पुलिस लाइन में मनाया तीसरा वन महोत्सव
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का। समाजसेवी संस्था लायंस क्लब फाजिल्का (विशाल) ने स्थानीय पुलिस लाइन में क्लब प्रधान सुनील कुमार राणा की अध्यक्षता में तीसरा वन महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में डीएसपी लवप्रीत सिंह गिल ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने पंजाब पुलिस फाजिल्का के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए। क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट रितेश गगनेजा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक उचित देखभाल देना भी जरूरी है। डीएसपी लवप्रीत सिंह गिल ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन और स्वच्छ वातावरण के लिए पौधारोपण समय की मुख्य आवश्यकता है। पेड़-पौधे शुद्ध हवा देने के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

क्लब प्रधान सुनील कुमार राणा और सचिव संजीव ग्रोवर ने सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे स्वच्छ हवा, छाया और फल प्रदान करने के साथ-साथ मानव जीवन और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखते हैं।

इस परियोजना के चेयरमैन रमनदीप थे। कार्यक्रम में क्लब चेयरमैन नरेंद्र सचदेवा, सतीश सचदेवा, पवन बजाज, गोल्डी लूथरा, महेश बब्बर, अजय नारंग, साजन अनेजा सहित पंजाब पुलिस के जवान उपस्थित रहे।