Skip to content

फाजिल्का पुलिस ने जलालाबाद थाना सिटी ग्रेनेड हमले का मामला सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों की पहचान हजारा राम सिंह वाला, थाना सदर जलालाबाद निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह और घुबाया, थाना सदर जलालाबाद निवासी मनप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है।

फाजिल्का पुलिस ने जलालाबाद थाना सिटी ग्रेनेड हमले का मामला सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का। फाजिल्का पुलिस ने थाना सिटी जलालाबाद परिसर में हुए कथित ग्रेनेड हमले के मामले को ट्रेस करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को थाना सिटी जलालाबाद के मुख्य द्वार से सांझ केंद्र की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर खड़े माल मुकदमों से संबंधित पुराने वाहनों के शीशे टूटे हुए मिले थे। वाहनों में किसी नुकीली वस्तु से हुए छेद भी पाए गए थे, जिससे थाना परिसर के उक्त क्षेत्र में धमाका होने की आशंका जताई गई थी।

घटना के बाद थाना सिटी जलालाबाद में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान कप्तान पुलिस इन्वेस्टिगेशन फाजिल्का सतिंदर कुमार और डीएसपी लवदीप सिंह की निगरानी में सीआईए फाजिल्का इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार तथा थाना सिटी जलालाबाद के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। टीमों ने टेक्निकल सपोर्ट यूनिट की सहायता से दोनों आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हजारा राम सिंह वाला, थाना सदर जलालाबाद निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह और घुबाया, थाना सदर जलालाबाद निवासी मनप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। फाजिल्का पुलिस ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।