Skip to content

वार्ड स्तर पर अरोड़वंश समाज को मजबूत करने के लिए वेलफेयर सोसायटी ने शुरू की मुहिम

रुण वधवा ने कहा कि इस अभियान में वार्ड प्रभारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

वार्ड स्तर पर अरोड़वंश समाज को मजबूत करने के लिए वेलफेयर सोसायटी ने शुरू की मुहिम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का। श्री अरोड़वंश वेलफेयर सोसायटी ने विभिन्न वार्डों के प्रभारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित कर समाज को वार्ड स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की मुहिम शुरू की। बैठक में सोसायटी के समाजसेवी कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने और अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर विचार-विमर्श किया गया।

सोसायटी अध्यक्ष अरुण वधवा ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में अरोड़वंश समाज को मजबूत करने के लिए गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाज की भलाई के लिए सोसायटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इन प्रयासों से जुड़ सकें।

अरुण वधवा ने कहा कि इस अभियान में वार्ड प्रभारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। वे वार्ड स्तर पर लोगों से सीधा संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझेंगे। इससे समाजसेवा के कार्यों को अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

बैठक में चेयरमैन रितेश गगनेजा, राज अरोड़ा, विशु अनेजा, विक्रम सेठी, रिंकू पुजारा, देव राज, गगन मोंगा, सुनील ग्रोवर, राजीव कालड़ा, राज कुमार ठकराल, नितिन मोंगा और कृष्ण तनेजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।